{"_id":"6ac53497c65a938f62054828","slug":"under-19-gymnastics-team-wins-gold-at-state-level-school-games-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103375-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम का स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम का स्वर्ण
विज्ञापन
युग शर्मा और रिधान शगल का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में जिले की अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
जिले की विजेता टीम में युग शर्मा, सागरदीप सिंह, रिधान शगल, कृष्ण, आदित्य, सुमित और रौनक शामिल रहे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम के दो खिलाड़ियों युग शर्मा और रिधान शगल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रशिक्षक नवीन सैनी ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी। खिलाड़ियों ने अभ्यास के दौरान अपनी तकनीक और प्रदर्शन में लगातार सुधार किया, जिसका परिणाम राज्य स्तर पर प्रथम स्थान के रूप में सामने आया। युग शर्मा और रिधान शगल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन से टीम का उत्साह और बढ़ा है। दोनों खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई। खिलाड़ियों ने कहा कि राज्य स्तर पर मिली सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करना है।