फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under-11 Boys and Girls Roll Ball Championship concluded

Gurugram News: अंडर-11 बॉयज एंड गर्ल्स रोल बॉल चैंपियनशिप संपन्न

Sat, 12 Jul 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Under-11 Boys and Girls Roll Ball Championship concluded
लड़कों के वर्ग में ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल व लड़कियों के वर्ग में ब्लू बेल पब्लिक स्कूल रहा विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीपीएसजी स्कूल, पालम विहार में शनिवार को जिलास्तरीय अंडर-11 बॉयज एंड गर्ल्स रोल बॉल चैंपियनशिप संपन्न हुई। प्रतियोगिता में लड़कों की कैटेगरी में ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, सेक्टर-4 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ब्लू बेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-10 को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों की कैटेगरी में ब्लू बेल पब्लिक स्कूल विजेता रहा। इस कैटेगरी में गुल्मेरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट गर्ल्स खिलाड़ी चुना गया।


प्रतियोगिता में ब्लू बेल पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, सनसिटी स्कूल, श्री राम ग्लोबल स्कूल, ज्ञानंदा स्कूल सहित अनेक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जनरल सेक्रेटरी राज कपूर, प्रधान गजराज नहरवाल व विभिन्न स्कूलों से आए प्रशिक्षक दिनेश, अतुल, नजाकत, इरफान आदि उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में बताया गया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी रविवार को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed