{"_id":"69fce7f44ffc4b6e90096971","slug":"unable-to-install-a-solar-plant-on-their-rooftop-they-will-write-a-letter-to-the-pm-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87182-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नहीं लगा सकते अपनी छत पर सोलर प्लांट, पीएम को लिखेंगे चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नहीं लगा सकते अपनी छत पर सोलर प्लांट, पीएम को लिखेंगे चिट्ठी
विज्ञापन
बीपीटीपी एमस्टोरिया के 1400 घरों के लोगों ने प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना का लाभ लेने की गुहार लगाई
पूनम
गुरुग्राम। एक ओर बिजली निगम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों को जोड़ने और इसके प्रचार प्रसार में जुटा है तो दूसरी ओर शहर के बड़े हिस्से में लोग चाह कर भी सोलर प्लांट से पर्यावरण सुरक्षित बिजली नहीं बना सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से सेक्टर 58 से 115 के बीच बसी सोसाइटियों के लोग सूर्य घर योजना का लाभ नहीं उठा सकते। हाईराइज सोसाइटियों में बिल्डर के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन हैं। यहां कॉमन एरिया के लिए सोलर प्लांट लगाया जा सकता है, मगर द्वारका एक्सप्रेसवे की अधिसंख्यक सोसाइटियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
दूसरी ओर द्वारका एक्सप्रेस वे स्थित सेक्टर 102 की प्लॉटेड सोसाइटी बीपीटीपी एम्स्टोरिया के निवासी सोलर पैनल लगाकर प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर योजना से हरित बिजली बनाना चाहते हैं मगर सिस्टम की गड़बड़ी के कारण वे इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
बीपीटीपी एम्स्टोरिय में 1400 प्लॉटेड घर हैं। सोसाइटी में बिल्डर के सिंगल प्वांइट कनेक्शन के कारण वहां अलग-अलग घरों को सोलर की इजाजत नहीं मिल रही है। लोग बिजली निगम और बिल्डर से कई बार इस सिस्टम को बदलने के लिए गुहार लगा रहे हैं। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि सुमेर सिंह कहते हैं कि इस मुद्दे पर बहुत संघर्ष हो चुका है। अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं। सोसाइटी प्लॉटेड कॉलोनी है। हर घर में छत है, अगर सोलर पैनल लगाए जाने की इजाजत मिलती है तो 12000 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में ईंधन की और कमी होगी। सोसाइटी में ई व्हीकल रिचार्ज प्वाइंट वे वे सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के नियमों के कारण नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी नियमों के मुताबिक 500 वर्ग मीटर या 500 वर्ग यार्ड के घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल अनिवार्य है। इसके बिना घर का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिलता और बिजली निगम बिजली के कनेक्शन देने से इनकार कर सकता है। सोसाइटियों में कॉमन एरिया के लिए 500 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र लगवाए जा सकते हैं जिससे कॉमन एरिया में बिजली, लिफ्ट, एसटीपी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का फायदा मिल सकता है। न्यू पालम विहार के एसडीओ विक्रम सिंह बताते हैं कि सेक्टर 103 से 115 के बीच किसी सोसाइटी ने सोलर सिस्टम इंस्टॉल कराने और नेट मीटरिंग में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
पश्चिम एशिया युद्ध का असर आने वाले दिनों में होने वाला है। सौर उर्जा को विकल्प सबसे बेहतर है। मैं अपनी घर में 24 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना चाहता हूं, जिससे 4 घरों को पर्यावरण सुरक्षित बिजली मिल सके। इसके लिए दो साल से संघर्ष कर रहा हूं। द्वारका एक्सप्रेस वे की दूसरी प्लॉटेड सोसाइटियों में लोगों ने अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं है। मैं इसकी इजाजत के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।
सुमेर सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीपीटीपी एमस्टोरिया
बिजली निगम से व्यक्तिगत मीटर मिलने की इजाजत या सोसाइटी के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में परिवर्तन कर सोलर पैनल लगाने की इजाजत मिले तो यहां रहने वाले 12000 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बिजली निगम को सोसाइटियों में सोलर पैनल को प्रभावी बनाने के प्रयास करने चाहिए। हमलोग दो साल से लड़ाई लड़ रहे हैं।
- कृष्ण चावला, निवासी बीपीटीपी एम्स्टोरिया
सोसाइटियों में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन होने के कारण लोग अपने फ्लैट में सोलर पैनल नहीं लगवा सकते हैं। कॉमन एरिया में लिफ्ट, लाइटिंग, एसटीपी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि के लिए सौर उर्जा बना सकते हैं। प्लॉटेड कॉलोनियों में अगर बिजली निगम का व्यक्तिगत कनेक्शन और मीटर लगा है तब वे सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
- श्यामबीर सैनी, एसई बिजली निगम सर्किल