{"_id":"6a54f91b814c5ab29c05df52","slug":"uae-delegation-observed-the-nipun-haryana-mission-model-in-gurugrams-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94398-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यूएई प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में देखा निपुण हरियाणा मिशन का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यूएई प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में देखा निपुण हरियाणा मिशन का मॉडल
विज्ञापन
डेटा आधारित शिक्षण, डिजिटल एप्स और एफएलएन मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-43 और सेक्टर-31 का दौरा कर निपुण हरियाणा मिशन के तहत संचालित बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान एफएलएन कार्यक्रम का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों की सीखने की प्रक्रिया, गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम, प्रिंट-रिच कक्षाओं, पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया और हरियाणा के शिक्षा मॉडल की सराहना की।
दौरे के दौरान निपुण मेंटर, निपुण टीचर और निपुण पैरेंट्स एप की कार्यप्रणाली भी दिखाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने डेटा आधारित शिक्षण, बच्चों की नियमित प्रगति की निगरानी और अभिभावकों की भागीदारी को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की प्रभावी पहल बताया। शिक्षकों द्वारा तैयार टीएलएम, सीआरपी मॉडल और संपर्क फाउंडेशन के एस-बॉक्स ने भी प्रतिनिधिमंडल का ध्यान आकर्षित किया।
जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने निपुण हरियाणा मिशन की कार्यप्रणाली और गुरुग्राम में किए गए शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल की सदस्य क्लेमेंस फिनाज ने कहा कि हरियाणा का डेटा आधारित एफएलएन मॉडल अन्य देशों के लिए भी प्रेरणादायक है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन के माध्यम से जिले के सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है।