{"_id":"690cf54a02d567252405d367","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-police-are-investigating-the-cases-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71563-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही मामलों की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
भोंडसी थाना क्षेत्र में बुधवार को घामडौज टोल के पास सड़क पर खड़े कैंटर में ऑटो टकराने से ऑटो चालक की मौत हो गई। बिहार के दरभंगा निवासी गंगाराम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दौला गांव में श्रीनाथधाम फार्म में रहता है। वह व उसका साथी संतोष ठाकुर दोनो कारपेंटर का काम करते हैं। बुधवार को वे जितेंद्र के ऑटो में सवार होकर श्रीनाथधाम फार्म से दिल्ली के रजोकरी काम पर जा रहे थे। जब ऑटो घामडौज टोल के पास पहुंचा तो टोल के पास सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गया। इससे ऑटो चालक जितेंद्र, गंगाराम, व संतोष ठाकुर घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान औरेया (उत्तर प्रदेश) के पुर्वा मोहकअम गांव निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। हादसे के चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया। जांच अधिकारी संत कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को गिरफ्तार करके बयान दर्ज किए जाएंगे और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एनएच-48 पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क पर खड़ी पिकअप से एक बाइक टकरा गई। बाइक टकराने से उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी संजीव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नजफगढ़ में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया था। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। अभी चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।