फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youths died after a Hiva collided with a motorcycle and its tyres passed over their heads.

Gurugram News: हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, सिर से गुजरे टायर, दो युवकों की मौत

Tue, 14 Oct 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after a Hiva collided with a motorcycle and its tyres passed over their heads.
सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में मैदावास रोड पर लैमन ट्री होटल के पास हादसा
विज्ञापन


कादरपुर गांव के रहने वाले थे दोनों, पसरा मातम

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में मैदावास रोड पर लैमन ट्री होटल के पास रविवार की रात को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में हाइवा के टायर बाइक सवारों के ऊपर से गुजरने से उनके सिर कुचलने से मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से हाइवा सहित भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में पहुंचाया।
मृतकों की पहचान कादरपुर गांव निवासी राजीव कुमार (31 वर्ष) और कोशिंद्र (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वे दोनों रविवार की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर किसी काम से कादरपुर गांव से बादशाहपुर की ओर जा रहे थे। बाइक को कोशिंद्र चला जा रहा था। जब वे दोनों मैदावास रोड पर लैमन ट्री होटल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर लगने से बाइक गिर गई और हाइवा के टायर बाइक सवार राजीव कुमार व कोशिंद्र के ऊपर से गुजरने के कारण उनके सिर कुचले गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देकर हाइवा चालक माैके से वाहन सहित भाग गया। राहगीरों ने हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से हादसे के बारे में सूचना मिलने के बाद सेक्टर-65 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतकों के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरपुर गांव निवासी राजीव कुमार व कोशिंद्र दोनों दोस्त थे। कोशिंद्र एक व्यक्ति के पास निजी तौर पर चालक का काम करता था। वहीं, राजीव कुमार खेती-बाड़ी करता था। दोनों युवक शादीशुदा थे और उनके दो-दो छोटे बच्चे भी हैं। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से कादरपुर गांव में मातम पसर गया और उनके परिवार वाले सदमे में हैं। पूर्व सरपंच संजीत ने बताया कि राजीव कुमार व कोशिंद्र दायमा काफी मिलनसार थे और लोगों से उनका अच्छा व्यवहार था। दोनों ने साथ ही पढ़ाई की थी और ज्यादातर समय साथ रहते थे।



जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादवा की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed