फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youths commit suicide by hanging.

Gurugram News: दो युवकों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 27 Apr 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two youths commit suicide by hanging.
पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। पुलिस दोनों मामलों में गहनता से छानबीन कर रही है।
पटौदी रोड पुलिस क्षेत्र के शिवनगर स्थित एक मकान में 25 अप्रैल की रात को एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान बिहार के सिवान निवासी रमेश कुमार (32) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पटौदी रोड स्थित शिव नगर में रहता था। वह दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था व नशा करने का आदी था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य दूसरी मंजिल पर बाहर बालकनी में बैठे थे। इसी दौरान रमेश कुमार ने दूसरी मंजिल पर ही बने कमरे में फंदा लगा लिया। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आई तो दरवाजा धकाकर देखा, जोकि अंदर से बंद था। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृत युवक के भाई राकेश ने बताया कि वह गांजा व अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता था व उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वर्जन
परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मृत युवक नशीले पदार्थों का सेवन करता था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है। - अजीत सिंह, एएसआई व जांच अधिकारी, पटौदी रोड पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वहीं, दूसरे मामले में आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गत बास कुशला गांव में रविवार की सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बलिया (उत्तर प्रदेश) के आलम के पूरा निवासी हरिवंश राम (25) के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ बास कुशला गांव में किराये पर रहता था। दोनों पिता-पुत्र निजी कंपनियाें में करते हैं। हरिवंश राम का पिता रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे पड़ोसियों ने युवक को कमरे पर देखा था। सुबह करीब 10 बजे उसका पिता वापस कमरे पर आया तो उसे फंदे पर लटका मिला।

वर्जन

मृत युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -नरेंद्र, एएसआई व जांच अधिकारी, आईएमटी मानेसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed