फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Youths Attacked; Allegations of Firing as Well

Gurugram News: दो युवकों पर जानलेवा हमला, फायरिंग का भी आरोप

Fri, 22 May 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two Youths Attacked; Allegations of Firing as Well
-हमलावरों ने गाड़ियों से टक्कर मारकर रोका था रास्ता, 16 नामजद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव बेरी निवासी मुबारिक ने पुलिस को शिकायत देकर 16 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार 16 मई को मुबारिक के पुत्र सोहेल और एजाज पुत्र साहून के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद एजाज ने परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। इसके दो दिन बाद 18 मई की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मोहम्मदपुर अहीर बस स्टैंड पर एजाज, नौमान, गुलफाम उर्फ गुल्लु, सहजान उर्फ सज्जा और वकील सहित कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और सोहेल को घेर लिया। उन्होंने डंडों, सरियों और चाकू से सोहेल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल सोहेल को पहले सरकारी अस्पताल नूंह ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नल्हड़ और बाद में गुरुग्राम रेफर किया गया। इसके बाद 19 मई की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच दूसरा हमला होने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा शाहरूख जफराबाद मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था, तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसने घबराकर चाचा को फोन कर बताया कि कई लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इसके बाद मुबारिक और उसका भाई इरशाद पहुंचे तो दो स्कॉर्पियो गाड़ियों और कई मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान गुल्लु उर्फ गुलफाम ने अवैध तमंचे से इरशाद के पैर में गोली मारी, जबकि अन्य आरोपियों ने फरसा, रॉड और लाठियों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने दोनों भाइयों को मरा समझकर छोड़ दिया। दोनों घायलों का मेडिकल तावडू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed