फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two years imprisonment for the seller of the same plot to two women

Gurugram News: एक ही प्लॉट दो महिलाओं को बेचने वाले को दो साल की सजा

Sat, 26 Aug 2023 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Two years imprisonment for the seller of the same plot to two women
2015 में सेक्टर -10 थाना पुलिस ने किया था मामला दर्ज
विज्ञापन

50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। गांव गढ़ी हरसरू में एक ही प्लॉट दो महिला के बेचने के आरोपी विजय को अदालत ने दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास विजय काकरान की अदालत ने दिया है। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में आरोपी संतरा देवी को बरी कर दिया है। 2015 में पीड़िता उषा गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

जैकबपुरा निवासी उषा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाडोली खुर्द निवासी विजय कुमार से 2011 में गांव गढ़ी हरसरु में 100 गज का एक प्लॉट लिया था। वह कभी-कभी उस प्लॉट पर जाती थी। 21 जून 2015 को जब वह उस प्लॉट पर गई तो पाया कि उसके प्लॉट में कोई और रह रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि विजय कुमार झा ने वह प्लॉट संतरा देवी से खरीदा था। उषा ने जब प्लॉट खाली करने के लिए कहा तो संतरा देवी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह प्लॉट उसी का है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जांच में सामने आया कि विजय कुमार ने वह प्लॉट पहले उषा गुप्ता को बेच दिया था। इसके बाद संतरा देवी को बेच दिया गया। पुलिस ने इस मामले में संतरा देवी को भी आरोपी बनाया था। अदालत ने मामले की सुनवाई में माना की विजय कुमार ने एक ही प्लॉट को दो महिलाओं को बेच दिया। आरोपी संतरा देवी की मामले में साजिश न पाने पर उसे बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने दोषी विजय कुमार को दो साल की सजा दी। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed