फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two women arrested for allegedly cheating people with the promise of gold coins

Gurugram News: सोने के सिक्के का लालच देकर ठगने वाले गिरोह से जुड़ीं दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Two women arrested for allegedly cheating people with the promise of gold coins
फॉलोअप...
विज्ञापन

- चार आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जा चुका जेल, पुलिस कर रही मामले में आगामी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने के नाम पर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिला बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों कोटा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कार्रवाई की है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
28 अप्रैल को गिरफ्तार महिला आरोपियों की पहचान खंडवा (मध्य प्रदेश) के मोरटक्का गांव निवासी तेजू गंगाराम राठौर (45) और वडोदरा (गुजरात) के नगरी पनसोबार जूना बाजार निवासी सोलंकी शांति बेन (42) के रूप में हुई है। दाेनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी तेजू गंगाराम राठौर पर धोखाधड़ी करने के संबंध में दो मामले गुजरात में व एक मामला राजस्थान में दर्ज है। सोलंकी शांति बेन पर धोखाधड़ी करने के संबंध में एक प्राथमिकी राजस्थान में दर्ज है।
विज्ञापन

सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर करोड़ों रुपयों की ठगी करने मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए थे। इनमें गुजरात के वडोदरा निवासी प्रभुभाई सोलंकी गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि, वडोदरा के करेली बाग निवासी मनीष कमलेश शाह, वडोदरा के रामदेव नगर खोडिया नगर निवासी ईश्वर मारवाड़ी और नांगलाेई (दिल्ली) के निहाल विहार निवासी पंकज शर्मा शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों से 2.30 करोड़ रुपये नकदी और 678 ग्राम सोना बरामद किया था। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
दोनों महिला आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान महिला आरोपियों से सोना ठगने के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले में कुछ जानकारी मिल सके। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article