{"_id":"68877853a6071f55890cc19a","slug":"two-supervisors-removed-from-their-posts-for-negligence-in-cleaning-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-63404-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई में लापरवाही करने पर गिरी गाज, दो सुपरवाइजर पद से हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई में लापरवाही करने पर गिरी गाज, दो सुपरवाइजर पद से हटाए
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली गंदगी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना।
सोहना नगरपरिषद प्रशासन ने सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने के आरोप में दो सफाई सुपरवाइजरों को पद से हटा दिया है। उनकी जगह दो नए सुपरवाइजरों को तैनात कर चार्ज सौंप दिया गया है। परिषद की इस कड़ी कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सोमवार को परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता ने नगर क्षेत्र के 21 वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि शहरी वार्डों की सफाई व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। पलवल मार्ग और सर्विस रोड पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर दुकानों के आगे और सड़क किनारे दिखाई दिए। स्थिति देखकर निरीक्षक नाराज हो गए और तुरंत कार्रवाई करते हुए दो सुपरवाइजरों को हटा दिया। निरीक्षक हरीश मेहता ने स्पष्ट किया है कि अब लापरवाह कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित या बर्खास्त कर दिया जाएगा।
सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोजाना निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सुमनलता, कार्यकारी अधिकारी (ईओ), नगर निगम