{"_id":"691391895f23a9aef507469d","slug":"two-students-riding-a-bike-died-after-colliding-with-a-tractor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71961-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना ब्लॉक के गांव कंवरसिका के पास हुआ हादसा
दोनों छात्र बाइक से सोहना की ओर जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना ब्लॉक के गांव कंवरसिका के पास सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों छात्र बाइक से सोहना की ओर जा रहे थे और एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान गांव कंवरसिका निवासी 18 वर्षीय शेर खान और 15 वर्षीय अमीर के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से बाइक से सोहना जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजका गांव के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।