फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two smugglers arrested, 2.5 quintals of banned meat recovered

दो तस्कर गिरफ्तार, 2.5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद

Mon, 14 Feb 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested, 2.5 quintals of banned meat recovered
फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने क्षेत्र के गांव रनियाला में दबिश देकर एक पिकअप गाड़ी से 2.5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान घासेड़ा निवासी शौकीन और आमीन के रूप में हुई। वहीं दो आरोपी सलीम और सुसा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रविकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांव घाटा शमशाबाद के निकट बनी मीट फैक्टरी के पीछे प्रतिबंधित मांस की सप्लाई करने वाले हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव के आसपास घेराबंदी कर दी। इसी बीच एक पिकअप पुलिस को सामने से आती दिखाई दी। जिसे शक की बिनाह पर रोका गया तो आरोपी पिकअप लेकर भागने लगे। पुलिस ने पिकअप का पीछा कर उसे रनियाला गांव की सीमा में घेर लिया। पुलिस से अपने आपको घिरता देख आरोपी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 2.5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गाड़ी के आगे एक कार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। इन्हें पकड़ने के लिए भी पुलिस ने इनका पीछा किया, लेकिन आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप गाड़ी के साथ ही एक कार को भी अपने कब्जे में लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घासेड़ा निवासी शौकीन और आमीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed