फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two sisters, including a minor, go missing under suspicious circumstances

Gurugram News: नाबालिग सहित दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Mon, 19 Oct 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two sisters, including a minor, go missing under suspicious circumstances
परिजनों ने दिल्ली के युवक पर लगाए भगाकर ले जाने के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी रोड पुलिस चौकी के शिवजी पार्क क्षेत्र से एक नाबालिग सहित दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लड़कियों के परिजनों ने दिल्ली के माॅडल टाउन निवासी एक युवक पर दोनों बहनों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। लड़कियों के भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ 16 अक्तूबर को शिवाजी नगर थाने में अपहरण करने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिवजी पार्क क्षेत्र निवासी एक युवक ने शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर की सुबह करीब 8.30 बजे उनकी दोनों बहनें घर पर थीं। एक बहन की उम्र करीब 20 और छोटी बहन की उम्र साढ़े 17 साल है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे उसका छोटे भाई ने आकर बताया कि दोनों बहनें घर से गायब हैं। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी दोनों बहनों को दिल्ली के डेरावाला नगर, मॉडल टाउन निवासी सूरज बहला-फुसलाकर ले गया है। सूरज पहले भी 20 सितंबर की दोपहर को उनकी गली में गाड़ी लेकर आया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बड़ी बहन के संपर्क में था। उसने धीरे-धीरे दोनों बहनों को अपने झांसे में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक का मोबाइल ट्रेस पर लगाया जा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed