फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two shops sealed after suspecting white-collar terror module terrorists were buying chemicals

Gurugram News: व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के आतंकियों के केमिकल खरीदने का शक, दो दुकानें सील

Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two shops sealed after suspecting white-collar terror module terrorists were buying chemicals
नगर निगम की टीम ने एसडीएम की संस्तुति पर नेहरू ग्राउंड स्थित केमिकल बेचने वाली दो दुकानों पर की कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। अल फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के आतंकी डॉक्टरों ने नेहरू ग्राउंड की दो दुकानों से केमिकल खरीदा था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इन दुकानों से लगभग 40 लीटर केमिकल खरीदा गया। नगर निगम की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को नेहरू ग्राउंड इलाके में केमिकल बेचने वाली दो दुकानों को सील कर दिया।


दिल्ली में बम धमाके के बाद केस की जांच कर रही एनआईए की टीम 27 नवंबर को नेहरू ग्राउंड में केमिकल दुकान पर पहुंची थी। एनआईए की जांच में सामने आया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने आतंक फैलाने के लिए इन दुकानों से केमिकल खरीदा था। इस केमिकल और अमोनियम नाइट्रेट को मिलाकर आतंकियों ने विस्फोटक तैयार किया था जिसका प्रयोग दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाके में किया गया। एनआईए की टीम ने दुकानों पर विजिट के दौरान यहां से रेकॉर्ड रजिस्टर भी कब्जे में लिया था। एनआईए के कहने पर एसडीएम त्रिलोकचंद ने मामले में कमेटी बनाई। कमेटी ने मामले की जांच की। कमेटी ने जांच में पाया कि दुकान में स्टाॅक तय मात्रा से ज्यादा रखा हुआ था। ट्रेड लाइसेंस का भी गलत प्रयोग किया जा रहा था। वहीं केमिकल ले जाने वाली प्रत्येक खरीदार की जानकारी दुकानदार के रिकार्ड में नहीं थी। एसडीएम की संस्तुति के बाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को दुकानें सील करने को पत्र लिखा गया। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने इन दुकानों को सील कर दिया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी ने कहा कि एसडीएम की ओर से पत्र आने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed