{"_id":"6a1af80680eb75d59300485f","slug":"two-sharpshooters-of-himanshu-bhau-gang-arrested-after-encounter-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89698-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर एनकाउंटर के बाद पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर एनकाउंटर के बाद पकड़े
विज्ञापन
शूटर के पैरों में गोली लगने से हुए घायल, अस्पताल में भर्ती, दोनों बदमाशों पर 24 मामले दर्ज
नंबर गेम - 14 गोलियां मुठभेड़ में चलीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के मुंडका व कंझावला इलाके में अवैध वसूली के लिए एक ही रात में 3-4 जगह फायरिंग करने वाले दो वांछित आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया है। मानेसर थाना के इलाके में शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे अपराध शाखा और आरोपियों के बीच 14 गोलियां चलीं। दोनों आरोपियों कर्ण व प्रवेश को पैर में एक-एक गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये आरोपी हिमांशु भाऊ गैंग के शॉर्प शूटर हैं। आरोपियों के खिलाफ मानेसर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
अपराध शाखा को मिली थी सूचना
अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम को शुक्रवार रात को सूचना मिली कि दिल्ली में अवैध वसूली के लिए फायरिंग की 3-4 वारदात कर चुके दो आरोपी बाइक से बिलासपुर होते हुए गुरुग्राम आएंगे। अपराध शाखा सेक्टर-40, सेक्टर-39 की टीमें पचगांव चौक पहुंची और देर रात लगभग ढाई बजे बाइक सवार दो युवकों को देखा। टीमों ने आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने हाईवे से बाइक सर्विस रोड पर ले ली और मानेसर घाटी के पास पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों की बाइक गिर गई और वे पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने लगे।
चेतावनी से नहीं डरे आरोपी
जब टीम ने आरोपियों को घेर लिया तो आरोपियों ने फायरिंग की। इस दौरान पुलिस टीम की गाड़ी में बदमाशों की चलाई गई गोली लगी। पुलिस के अनुसार, चेतावनी देकर सरेंडर करने को कहा गया लेकिन आरोपी गोली चलाते रहे। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की तो दोनों आरोपियों को पैर में एक-एक गोली लगी। इससे वे जमीन पर गिर गए और आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले कर्ण उर्फ रोमी (उम्र-24 वर्ष) व प्रवेश (उम्र-21 वर्ष) के रूप में हुई।
विज्ञापन
लाखों रुपये कीमत की विदेशी पिस्टल बरामद
पुलिस टीम ने गोली लगने के चलते दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मानेसर थाना एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। आरोपियों के खिलाफ मानेसर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में कुल 13-14 गोलियां चलीं। इसमें 9-10 गोलियां आरोपियों ने चलाई और चार गोलियां पुलिस ने चलाई। आरोपियों से एक बाइक, लाखों रुपये कीमत की 1 विदेशी पिस्टल, 1 विदेशी रिवाल्वर, 2 मैगजीन व खाली खोल बरामद किए गए हैं।
अवैध वसूली के लिए की थी दिल्ली में फायरिंग
आरोपियों ने दिल्ली में अवैध वसूली के लिए एक ही रात में कंझावला, मुंडका इलाकों में फायरिंग की 3-4 वारदात की थी। आरोपियों ने लूट की वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी वांछित थे। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि आरोपियों पर फिरौती मांगने/वसूली करने, लूट करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 24 केस दिल्ली व हरियाणा में अंकित है। आरोपियों का इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर टीम आगे पूछताछ करेगी।