{"_id":"687a43757e8f96f5960fc748","slug":"two-sentenced-to-life-imprisonment-and-third-to-14-years-for-murder-and-car-robbery-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-62573-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हत्या कर गाड़ी लूटने में दो को उम्र कैद, तीसरे को 14 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हत्या कर गाड़ी लूटने में दो को उम्र कैद, तीसरे को 14 साल की सजा
विज्ञापन
2022 को बादशाहपुर थाना क्षेत्र में मिला था अर्जुन का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तीन साल पहले बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली के महिपालपुर निवासी अर्जुन की हत्या कर गाड़ी लूटने के मामले में तीन को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने विशाल और राहुल को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीसरे दोषी रवि बंजारा को 14 साल कारावास और 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत ने दिया है। दोषियों ने कैब चालक अर्जुन की हत्या की थी। मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
अर्जुन स्पाइस जेट एयरलाइंस के कर्मचारियों को घर से एयरपोर्ट तक लाने और ले जाने का काम करते थे। वह 19 फरवरी को काम पर गए थे लेकिन वापस नहीं आए। उनका शव बादशाहपुर थाना क्षेत्र में झाड़ियों में शव मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विशाल कुमार, रवि बंजारा और राहुल को गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषियों को सजा दी। दोषी विशाल कुमार व राहुल राजस्थान के जिला जयपुर के एसएमएस कॉलोनी और रवि बंजारा जिला जयपुर के गौरव नगर का रहने वाले हैं।