{"_id":"6aec8a2e5554cb75c806f606","slug":"two-roads-become-one-way-again-relief-from-traffic-jams-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106541-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो सड़कें फिर वन-वे, जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो सड़कें फिर वन-वे, जाम से राहत
विज्ञापन
गलत दिशा में वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास दो प्रमुख सड़कों को दोबारा वन-वे किया है। इनमें व्यापार केंद्र सड़क और गलेरिया मार्केट टी-पॉइंट से एमएलए फ्लैट रेडलाइट की ओर जाने वाली सड़क शामिल हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा पहले इन सड़कों को टू-वे करने के बाद लगे जाम की शिकायतों के कारण यह कदम उठाया गया।
यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है कि वन-वे नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पहले जीएमडीए ने इन सड़कों पर प्लास्टिक के ट्रैफिक बोलार्ड लगाकर इन्हें टू-वे बनाया था। इसके बाद दोनों सड़कों पर भारी जाम लगने लगा। स्थानीय निवासियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। व्यस्त समय में वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहते थे। इस समस्या को लेकर यातायात पुलिस और जीएमडीए अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं।
ये है नई यातायात व्यवस्था
व्यापार केंद्र सड़क पर अब जेड चौक से सेक्टर-42/27 चौक की ओर ही वाहनों को जाने की अनुमति है। सेक्टर-42/27 चौक से जेड चौक की ओर आवागमन प्रतिबंधित है। गलेरिया मार्केट रोड पर एमएलए फ्लैट रेडलाइट से गलेरिया मार्केट टी-पॉइंट की ओर वाहन जा सकेंगे। हालांकि, गलेरिया मार्केट टी-पॉइंट से एमएलए फ्लैट रेडलाइट की ओर जाना वर्जित है।
विज्ञापन
-- --
दोनों सड़क मार्गों पर निर्धारित वन-वे पर वाहनों का संचालन किया जाएगा, जिसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। विपरीत दिशा में वाहन चलते हुए पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम