फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two real brothers among those who shot and killed a medical student

एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल छात्र की गोली मारकर हत्या का मामला..

Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers among those who shot and killed a medical student
गुरुग्राम। एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का सगा भाई भी साथ में था। पुलिस को दोनों सगे भाइयों की तलाश है। पुलिस को छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि जो छात्र मारपीट लक्की के साथ मारपीट के लिए पार्किंग के पास गये थे। उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि लक्की विनीत को गोली मार देगा।
विज्ञापन

एसजीटी यूनिवर्सिटी में शामली यूपी के रहने वाले विनीत गौतम की हुई हत्या के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी पंखिल उर्फ लकी व उसके सगे भाई नितेश की तलाश है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि लक्की का परिवार हरियाणा के आसौदा का रहने वाला है। नजफगढ़ में आ कर बस गया है। उसके पिता की नजफगढ़ में कपड़े का मशहूर शो रुम है। वारदात के दौरान उसका सगा भाई नितेश भी मौजूद था। जो इस समय लॉ की पढ़ायी पढ़ रहा है। दूसरी ओर सीआईए सेक्टर दस की टीम ने मामले की छानबीन के चलते राहुल व छात्रा का उठाया है। उनसे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि उनको तो यह पता ही नहीं था लकी विनीत को गोली मार देगा। वह मामूली मारपीट की बात समझ कर वह उनके साथ गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने नजफगढ़ में लकी के घर पर छापामारी की है। छानबीन के दौरान पता चला कि लक्की दो भाई व एक बहन हैं। लक्की सबसे बड़ा है। दोनों भाई लॉ की पढ़ाई कर रहे थे। परिवार के लोग यह चाहते हैं कि दोनो कानून की पढ़ाई कर लेंगे तो कुछ कामयाब हो जायेगे। लेकिन उनको यह नहीं पता था कि परिवार वालो का लाड प्यार उनको खराब कर देगा। परिवार को यहां पर लाकर खड़ा करे देगेे। लक्की के पिता ने पुलिस को भरोसा दिया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल व छात्रा से सीआईए सेक्टर दस की टीम कर रही है पूछतांछ
जिस छात्रा को लेकर पूरा बवाल बताया जा रहा है। सीआईए सेक्टर दस व महिला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उसने बताया कि वह रोजाना बस से नजफगढ़ से यूनिवर्सिटी आती थी और जाती थी। उसका किसी कोई लेना-देना नहीं है। उसका साथी राहुल पुलिस हिरासत में है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उसे मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने का इंतजार है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि छात्रा का पिता एक सुरक्षा गार्ड है। मूल रूप से झज्जर का रहने वाला है और इस समय परिवार के साथ नजफगढ़ में रहता है।
एसजीटी में मेडिकल के छात्र विनीत की हत्या की जांच के लिए चार टीम लगी है। सीआईए सेक्टर दस, सीआईए पालम विहार, राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस व बुढ़ेढ़ा पुलिस चौकी की टीम अलग-अलग प्वाइंट पर जांच कर रही है। एसीपी उद्योग व डीसीपी वेस्ट पूरे मामले को देख रहे हैं।
वारदात के बाद छात्रों में भय का माहौल
रविवार का दिन होने के कारण यूनिवर्सिटी बंद थी। पुलिस की गश्त परिसर में नजर आई। अंदर जाने वालों से पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। कुछ छात्र हॉस्टल के आसपास नजर आ रहे थे। उनका कहना है कि यह घटना ऐसी है कि परिवार वालों के भी फोन आ रहे हैं। कुछ लोग तो एक बार घर वापस जाने की बात कह रहे थे। छात्रों का कहना था कि दीपावली के छुट्टी में वह घर जायेंगे।

एसजीटी में मेडिकल के छात्र की हुई हत्या के मामले के बाद अलग-अलग चार टीमें काम कर रही हैं। पुलिस ने सभी पहलू पर जांच कर ली है। मुख्य आरोपी की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।
- दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed