फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two properties sealed for outstanding dues of over Rs 39 lakh

Gurugram News: 39 लाख रुपये से अधिक बकाया पर दो संपत्तियां की सील

Wed, 30 Sep 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two properties sealed for outstanding dues of over Rs 39 lakh
प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर नगर निगम कर्मचारी दुकान को सील करते हुए। वि
नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जोन-3 क्षेत्र में दो संपत्तियों को सील कर दिया गया। इन संपत्तियों पर कुल 39 लाख 66 हजार 887 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

यह कार्रवाई साई कुंज और गाडौली खुर्द में की गई। दोनों संपत्तियों पर लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया गया था। नगर निगम की जोन-3 टीम ने साई कुंज स्थित एक प्रॉपर्टी को सील किया। इस प्रॉपर्टी पर 19 लाख 29 हजार 281 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। इसी तरह, गाडौली खुर्द स्थित दूसरी प्रॉपर्टी के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई हुई। इस संपत्ति पर 20 लाख 37 हजार 606 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। बुधवार को की गई इन दो कार्रवाइयों से कुल बकाया राशि की वसूली का प्रयास किया जा रहा है। निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रवर्तन कार्रवाई भी जारी है। यह अभियान बकायेदारों पर दबाव बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वसूली अभियान का उद्देश्य
निगम का मुख्य उद्देश्य बकायेदार संपत्ति मालिकों से निर्धारित कर राशि वसूलना है। इसके साथ ही, समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए करदाताओं को प्रोत्साहित करना भी है। यह अभियान करदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। निगम राजस्व संग्रह को मजबूत करना चाहता है। इससे शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक धन जुटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed