{"_id":"697b63890e0407a17e049a57","slug":"two-properties-sealed-for-non-payment-of-property-tax-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78368-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर दो संपत्तियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर दो संपत्तियां सील
विज्ञापन
मानेसर नगर निगम ने की कार्रवाई, संपत्तियों में एक सीएनजी पंप भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को मानेसर नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाली दो प्रॉपर्टी को सील किया। इसमें आईएमटी सेक्टर-2 स्थित उप्पल की एक कमर्शियल बिल्डिंग और नेशनल हाईवे पर खेड़की दौला टोल बूथ के पास एक सीएनजी पंप शामिल है।
संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि आयुक्त प्रदीप सिंह के आदेशानुसार कार्रवाई की गई है। जिन दो प्रॉपर्टी को सील किया गया है, उनमें सेक्टर-2 स्थित कमर्शियल इमारत पर दो करोड़ 34 लाख रुपये टैक्स बकाया है। जबकि सीएनजी पंप संचालक ने निगम के राजस्व में चार लाख 23 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। इन दोनों को ही पिछले साल अगस्त महीने में टैक्स जमा करने के नोटिस दिए गए थे लेकिन इन्होंने कई महीने बीतने के बाद भी निगम को प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया। अब इन दोनों प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया है। टैक्स न भरने की सूरत में उनकी नीलामी करके टैक्स की राशि वसूली जाएगी। अब लगातार नगर निगम की टीम निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई करेगा। निगम का लक्ष्य 100 प्रतिशत टैक्स वसूल करना है।