फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two players from the district will show their strength in the state level chess competition.

Gurugram News: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 04 Jun 2026 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Two players from the district will show their strength in the state level chess competition.
6 और 7 जून को करनाल में प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शतरंज संघ के तत्वावधान में 6 और 7 जून को करनाल में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 60 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


जिले की ओर से पुरुष वर्ग में निमय अग्रवाल तथा महिला वर्ग में श्रेया पिपलानी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ी जिले के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली हैं और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने कहा कि करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस बार भी उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद है। चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अपने खेल को नई पहचान देने का मौका प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed