फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two players from Gurugram won three medals

Gurugram News: गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

Wed, 21 Jun 2023 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 21 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two players from Gurugram won three medals
गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
विज्ञापन


स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स
तैराकी में माधव मदान ने जीते स्वर्ण व रजत पदक
साइक्लिंग में नील ने भारत को दिलाया पहला कांस्य

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बर्लिन में खेले जा रहे स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार शाम को खिलाड़ी माधव मदान ने 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में 18.26 सेकंड में पूरा करते हुए स्वर्ण जीता जबकि बुधवार को 25 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा नील ने पांच किमी रोड रेस साइक्लिंग में कांस्य पदक जीता है। साइक्लिंग इवेंट में भारत का यह पहला पदक है।
सेक्टर-नौ निवासी माधव सेक्टर-37 स्थित सनसिटी स्कूल में संचालित एसके एंटरप्राइजेज स्विमिंग अकादमी में प्रशिक्षक सोनू शर्मा व मोहित कौशिक की देखरेख में तैराकी का अभ्यास करता है। स्पेशल खिलाड़ी माधव सुन नहीं सकता और पीठ में भी दिक्कत है। प्रशिक्षक सोनू ने बताया कि 15 वर्षीय माधव तैराकी की तीन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें फ्री-स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक और रिले रेस शामिल हैं।
विज्ञापन


स्पेशल ओलंपिक के हरियाणा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि साइक्लिंग में कांस्य जीतने वाला नील दो वर्षों से झारखंड के टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास कर रहा है। गुरुग्राम सेक्टर-51 में नील परिवार के साथ रहता है। वीरेंद्र ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक गेम्स में गुरुग्राम के छह खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। आगामी दिनों में भी कई इवेंट आयोजित होने हैं, जिसमें गुरुग्राम के खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीदें है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed