{"_id":"646508317994886fe1090f09","slug":"two-people-die-in-road-accident-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-540913-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस के परिवार के दो सदस्यों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस मरहूम हजरत मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के बेटे की कार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी की पुत्रवधु और पौत्र अब्दुल हफीज का इंतकाल गया। पौत्री जैनब के दोनों पैर टूट गए, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जमीयत उलेमा हिंद हरियाणा पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के संयुक्त महासचिव मौलाना याहया करीमी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौलाना याहया करीमी ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस मरहूम हजरत मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के बेटे अहमद सईद अपने बेटे, बेटी और परिवार के साथ पालमपुर गुजरात से देवबंद, उत्तर प्रदेश कार से जा रहे थे। जब वे राजस्थान के जिला अलवर के गांव सीतल के नजदीक पहुंचे तो बुधवार को सुबह करीब 6 बजे अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि कार कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। उनका कहना है कि कार डिवाइडर से टकरा गई और वह उस पर आधी लटक गई। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर तथा घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस से देर शाम गुजरात पालमपुर भेज दिया गया है।
मौलाना मुहम्मद याहया करीमी ने बताया कि जैसे ही उनको दुर्घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मुफ्ती सलीम कासमी महासचिव जमीयत उलेमा मेवात, मास्टर कासिम महूं, मौलाना दिलशाद, मुफ्ती रिजवान, जमीयत उलेमा मेवात के कार्यालय सचिव मौलाना साबिर मजाहिरी, मदरसा अफजल उलूम के सचिव कारी मोहम्मद जकारिया के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फोटो डिवाइडर पर लटकी कार