फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two objections filed regarding land consolidation in Gangani village

Gurugram News: गंगानी गांव में चकबंदी को लेकर दो आपत्तियां दर्ज

Tue, 26 May 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two objections filed regarding land consolidation in Gangani village
तावड़ू। पिछले बुधवार 15 अप्रैल को सराय गांव के अंतर्गत गंगानी गांव की चकबंदी को लेकर ग्रामीणों और संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें गंगानी गांव के भूस्वामियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया था। इसमें एक भूस्वामी ने रास्ते को चार करम (22 फीट) की जगह छह करम (33 फीट) करने की बात रखी जबकि एक भूस्वामी ने चकबंदी का विरोध दर्ज किया। बैठक में तहसीलदार तावडू चकबंदी अधिकारी रीता ग्रोवर ने गंगानी गांव के भूस्वामियों को 30 दिन का समय दिया था कि 30 दिन के अंदर किसी को आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चकबंदी अधिकारी रीता ग्रोवर ने कहा कि चकबंदी की प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही होगी,जो भूस्वामियों ने मांग रखी है उन पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर खंड चकबंदी अधिकारी रीता ग्रोवर,कानूनगो लाल बहादुर,सहायक चकबंदी अधिकारी श्रद्धानंद और पटवारी मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed