{"_id":"6a4a5ae2304038403b0007e3","slug":"two-new-offline-mission-buniyaad-centres-to-open-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93532-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम में 'मिशन बुनियाद' के दो नए ऑफलाइन केंद्र खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम में 'मिशन बुनियाद' के दो नए ऑफलाइन केंद्र खुलेंगे
विज्ञापन
कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष शैक्षणिक सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने मिशन बुनियाद का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत गुरुग्राम में दो नए ऑफलाइन केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर ऐसे विद्यार्थियों को अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी, जिन्हें पढ़ने, लिखने और गणित जैसे विषयों में मदद की जरूरत है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रदेश के 14 जिलों में कुल 22 नए ऑफलाइन मिशन बुनियाद केंद्र शुरू किए जाएंगे। अभी राज्य में 103 केंद्र ऑनलाइन और 123 केंद्र ऑफलाइन चल रहे हैं। वहीं, जिले में अभी तक पांच केंद्र हैं। नए केंद्र खुलने से ज्यादा विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इन केंद्रों में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों की मदद से पढ़ाया जाएगा। उनकी पढ़ाई पर नियमित नजर रखी जाएगी और उनकी कमजोरियों के अनुसार विशेष अभ्यास कराया जाएगा। इससे उनकी बुनियादी पढ़ाई मजबूत होगी और वे बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार गुरुग्राम में दोनों केंद्र जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। विभाग को उम्मीद है कि इन केंद्रों के शुरू होने से जिले के कई विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी पढ़ाई में सुधार आएगा।
विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
मिशन बुनियाद केंद्रों के शुरू होने से कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त पढ़ाई और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे उनकी पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी। नियमित अभ्यास और निगरानी से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वे स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।