फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two more cases of corona were reported in Gurugram

Corona in Gurugram: कोरोना के दो नए केस मिले, अब तक सामने आ चुके आठ मामले, कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं

Tue, 27 May 2025 04:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 May 2025 04:28 PM IST
सार

जांच प्राइवेट लैब में हुई है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सभी मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा है।

विज्ञापन
Two more cases of corona were reported in Gurugram
कोविड की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के मामले साइबर सिटी में भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को भी दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों संक्रमित पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। दोनों संक्रमितों की स्थिति सामान्य है। उन्हें चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन पर रखा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में कोरोना के कुल आठ केस हो गए हैं।

विज्ञापन

इन सभी की जांच प्राइवेट लैब में हुई है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सभी मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मिले नए कोरोना संक्रमितों में सेक्टर-48 निवासी 40 वर्षीय और सेक्टर 24 निवासी 50 वर्षीय दो पुरुष हैं। संक्रमितों ने लंबे समय से राज्य से बाहर की यात्रा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को जार्जिया से लौटी सुशांत लोक फेज-1 निवासी 51 वर्षीय महिला और बंगलूरू की यात्रा से वापस आई सेक्टर-49 साउथ सिटी निवासी 30 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा संक्रमितों में 31 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय बुजुर्ग, 45 वर्षीय पुरुष और 33 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। महिला कुछ दिनों पहले ही मुंबई से वापस लौटी थी। संक्रमित कुछ दिन से बीमार थे। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की बात नहीं, किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है, सभी होम आइसोलेशन में हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चिंता करने की बात नहीं है। सर्दी, खांसी या बुखार होने की स्थिति में दूसरों से दूरी बनाए रखें और जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed