फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   two miscreants beat up muslim youth snatched bike and mobile phone threatened to feed unholy animal meat

गुरुग्राम: मुस्लिम युवकों से मारपीट, बाइक और मोबाइल फोन छीना, अपवित्र जानवर का मांस खिलाने की धमकी

Tue, 08 Mar 2022 02:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 02:01 AM IST
सार

सेक्टर-40 थाना पुलिस इस मामले में कन्हैई निवासी आरोपी अमित व प्रवीन सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
two miscreants beat up muslim youth snatched bike and mobile phone threatened to feed unholy animal meat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-45 में बाइक पर सवार दो मुस्लिम युवकों से मारपीट कर मोबाइल व बाइक छीनने और अपवित्र जानवर का मांस खिलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस इस मामले में कन्हैई निवासी आरोपी अमित व प्रवीन सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार के अररिया निवासी अब्दुर रहमान ने शिकायत दी कि चकरपुर गांव में किराये पर रहता है। रविवार रात अपने परिचित मोहम्मद आजम के साथ सेक्टर-45 में रमादा होटल के पास खड़ा था। रात करीब सवा 9 बजे सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार में एक व्यक्ति मौजूद था, जिसने पूछा कि यहां क्यों खड़े हो? उन्होंने जवाब दिया कि चकरपुर गांव जाना है। 
विज्ञापन


आरोप है कि कार सवार ने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया जो तुरंत वहां पहुंच गया। फिर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल व बाइक भी छीन ली। फिर जबरन अपवित्र जानवर का मांस खिलाने की बात करने लगे। इसी बीच एक युवक कार में से सफेद पाउडरनुमा पदार्थ लाया और जबरन मोहम्मद आजम के मुंह में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सदर अमन यादव ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि दोनों मोबाइल व बाइक शिकायतकर्ता मौके पर ही छोड़ कर चले गए थे। स्नैचिंग का आरोप नहीं पाया गया है। अन्य धाराओं के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed