फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two injured in land dispute

Gurugram News: जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग, दो घायल

Mon, 29 Sep 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 29 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two injured in land dispute
पुन्हाना। बिछोर थाना के गांव अमीनाबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित तौफीक पुत्र अफसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गफ्फार पुत्र ईसा ने जमीन खरीदी थी। 25 सितंबर को आरोपी जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहे थे। इस दौरान आरोपी उनकी जमीन पर खुदाई करने लगे। उन्हें समझाया कि यह जमीन विवादित है और सादिक पुत्र सुबान को बुलाकर बात कर लें, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी गफ्फार, मुकीम, इमरान, मुस्तफा, आमिर समेत अन्य आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और बंदूक से दो फायर किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed