फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two illegal borewells sealed in Ward 17

Gurugram News: वार्ड 17 में दो अवैध बोरवेल सील

Wed, 18 Mar 2026 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Two illegal borewells sealed in Ward 17
सीएम फ्लाइंग टीम, बिजली बोर्ड और निगम की संयुक्त कार्रवाई से अवैध दोहन पर रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में अवैध जल दोहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को वार्ड संख्या-17 में सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर क्षेत्र में संचालित दो अवैध बोरवेल को सील किया गया।

कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार एवं वार्ड के एसडीओ वसीम अकरम के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संयुक्त कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग टीम से एसआई नरेंद्र कुमार व बिजली बोर्ड की टीम ने भी सहयोग दिया। टीम के अचानक निरीक्षण से क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान दो स्थानों पर बिना अनुमति संचालित बोरवेल पाए गए, जिनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूजल के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि भूजल संरक्षण को लेकर सरकार एवं प्रशासन गंभीर है। बिना अनुमति बोरवेल चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे जल स्तर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed