फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two health workers got restless after being vaccinated

टीका लगने के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों को हुई बेचैनी

Sat, 16 Jan 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two health workers got restless after being vaccinated
गुरुग्राम। चौमा के डीपीएसजी स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को टीका लगवाने के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों की हालत बिगड़ गई। दोनों को बेचैनी और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होने लगी। जिसके बाद उन्हें एईएफआई रूम में भर्ती किया गया। जहां से
विज्ञापन

चौमा टीकाकरण केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आनंदलता को सुबह 11 बजे सबसे पहला टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में भेजा गया। जिसके पांच मिनट बाद ही उनका ब्लड प्रेशर बढ़कर 158 हो गया था। वहीं उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। उन्होंने निरीक्षकों के सामने बेचैनी बढ़ने की बात रखी। दोबारा जांच करने पर ब्लड प्रेशर 164 हो गया। जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया। हालांकि आनंदलता के बाद 5 कार्यकर्ताओं की स्थिति सामान्य रही। वहीं छठवें नंबर पर टीका लगवाने वाली आशा कार्यकर्ता रेनु को घबराहट की समस्या हुई। उन्हें अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सामान्य रहने के लिए समझाया गया, लेकिन लगातार घबराहट होने के बाद उन्हें भी भर्ती किया गया। हालांकि कुछ देर बाद दोनों स्वास्थ्यकर्मियों की हालात सामान्य हुई। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुपरवाइजिंग ऑफिसर डॉ. देवेंद्र ने बताया कि आनंदलता हाइपरटेंशन की मरीज हैं। ब्लड प्रेशर की दवा नहीं लेने पर उनके सामने यह समस्या आई। वहीं रेनु को पहले से ही एसिडिटी की समस्या है। सुबह से कुछ नहीं खाने की वजह से उन्हें घबराहट हुई। दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को एईएफआई रूम में चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती किया गया था। दवा देने के करीब 10 मिनट बाद उनकी हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है। सुबह जल्दबाजी में दवा खाना भूल गई थी। केंद्र पर पहला टीका उन्हें लगा, ऐसे में शुरू में थोड़ी घबराहट महसूस हुई। 5 मिनट में ही ब्लड प्रेशर बढ़ गया। दवा लेने के बाद स्थिति सामान्य हुई। - आनंदलता, स्वास्थ्यकर्मी

टीकाकरण के संबंध में कई भ्रांतियों के बारे में सुना था। टीका लगने के बाद कई नकारात्मक विचार आए। ऐसे में घबराहट महसूस होने लगी। डॉक्टर द्वारा दवा देने के बाद सही महसूस हुआ। अब उन्हें कोई समस्या नहीं है। - रेनु, स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed