{"_id":"621eba33891a40356c7ba358","slug":"two-hand-grenades-found-in-a-house-closed-for-12-years-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 12 साल से बंद मकान में मिले दो हैंड ग्रेनेड, किया गया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 12 साल से बंद मकान में मिले दो हैंड ग्रेनेड, किया गया नष्ट
Wed, 02 Mar 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:58 AM IST
सार
बम निरोधी दस्ते ने दस फीट का गड्ढा खोदकर किया नष्ट। सीएनजी पंप पर हुई हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस को हुई थी जानकारी।
विज्ञापन
ग्रेनेड को नष्ट करने के लिए खोदा गया गड्ढा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-31 में बारह साल से बंद मकान में पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड,15 प्रैक्टिस ग्रेनेड (15 एमके 90 प्रैक्टिस) मार्का, सात फीट लंबी लड़ी तथा 43 कारतूस के खोल बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते केेे साथ अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची जिनको दस फीट गहरे गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान दो धमाके भी हुए हैं। इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रोहिणी के रहने वाले भवन मालिक रविंद्र अग्रवाल के पास पुलिस पहुंच गई है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर 31 के एक सीएनजी पंप के रेस्ट हाउस पर सो रहे तीन लोगों की सोमवार तड़के हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस की एक टीम सुबह नौ बजे सीएनजी पंप के पीछे के हिस्से के पास तेरह साल से बंद 12 नंबर प्लॉट के अंदर झाड़ियों तथा कमरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम को यहां पर बने शौचालय की सीट व आस-पास कुछ विस्फोटक दिखा।
विज्ञापन
उसी समय बम निरोधी दस्ता, डीसीपी ईस्ट विरेन्द्र विज, डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल, एसीपी सदर अमन यादव, अपराध शाखा की पांच टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई, जिसमें मिले दो हैंड ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया। प्रैक्टिस में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
आसपास का क्षेत्र कराया खाली
सुबह नौ बजे के आस-पास घटना की जानकारी हुई। एसीपी सदर व सेक्टर चालीस थाने की टीम पहले पहुंची। एक घंटे बाद बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा। इस दस्ते ने तीन घंटे की छानबीन व सर्च के बाद विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया।