फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two electricians killed one seriously injured after falling from a tower in Gurugram

400 केवी लाइन ठीक कर रहे थे तीनों: टावर से गिरने पर दो बिजली कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 09 May 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 May 2023 08:17 PM IST
सार

पुलिस को परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। जांच अधिकारी एएसआई रूपेश कुमार का कहना है कि तीनों कर्मचारी टावर पर चढ़कर झाड़ली-दौलताबाद 400 केवी लाइन को ठीक कर रहे थे। उसी दौरान कुंडा टूट गया।

विज्ञापन
Two electricians killed one seriously injured after falling from a tower in Gurugram
बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम स्थित फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बिजली का काम करने के दौरान टावर से गिरने पर दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के परिजनों ने शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा खुर्रमपुर में 400 केवी लाइन को ठीक करने का काम चल रहा था। झाड़ली-दौलताबाद 400 केवी लाइन को ठीक करने के लिए ठेकेदार के तीन कर्मचारी पश्चिम बंगाल मूल के रहने वाले रोहिम एसके, अनिरुल मियां और हुमायूं टावर पर चढ़कर काम कर रहे थे। ऐसे में कुंडा टूटने से तीनों कर्मी नीचे आ गिरे। जिनमें से रोहिम एसके, अनिरुल मियां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हुमायूं घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। जांच अधिकारी एएसआई रूपेश कुमार का कहना है कि तीनों कर्मचारी टावर पर चढ़कर झाड़ली-दौलताबाद 400 केवी लाइन को ठीक कर रहे थे। उसी दौरान कुंडा टूट गया। इससे तीनों सामान सहित नीचे गिर गए। कुंडा टूटने की वजह को लेकर जांच की जा रही है। बता दें कि झाड़ली-दौलताबाद 400 केवी लाइन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के पास है। निगम के अंतर्गत कई ठेकेदार गड़बड़ी आने पर लाइनों को ठीक करने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed