{"_id":"6001f7038ebc3e34015bb9fa","slug":"two-deed-in-road-accidents-due-to-fog-gurgaon-news-noi5601193114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं में गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं में गई दो की जान
विज्ञापन
पटौदी/ फर्रूखनगर। कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव मानकपुर (रेवाड़ी) निवासी राकेश कुमार (40) दूध सप्लाई करता था। शुक्रवार सुबह वह रेवाड़ी से पटौदी की ओर आ रहा था। तेज गति से आ रहे ट्रॉला चालक ने राकेश की बाइक को टक्कर मार दी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को पटौदी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उधर, जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त पीछे की तरफ से एक अन्य ट्रॉला आ रहा था। यह ट्रॉला भी बाइक से टकराने वाले ट्रॉले से टकराकर खेत में उतर गया। इस घटना में चालक क्षतिग्रस्त ट्रॉले में फंस गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
उधर, गांव जाटौला में एमडी स्कूल मुमताजपुर की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी आईटीआई की छात्रा घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। गांव जाटौला निवासी आईटीआई की छात्रा निकिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने पड़ोसी रितेश के साथ बाइक पर आईटीआई गुरुग्राम जा रही थी। जब वह गांव से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचे तो बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान सीएचएसी पटौदी में मौत हो गई।