फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two cyber criminal arrest

Gurugram News: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पूर्व आरोपियों को दिलाई शपथ

Sat, 04 Oct 2025 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 04 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two cyber criminal arrest
नूंह। जिला की साइबर क्राइम पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इन गिरफ्तारियों से जुड़े मुकदमे थाना साइबर क्राइम नूंह में दर्ज किए गए हैं, जिनमें लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी और फर्जी सिम-बैंक खातों का इस्तेमाल शामिल है। इसके अलावा साइबर थाना पुलिस ने पूर्व साइबर अपराधियों को सामूहिक शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने वादा किया कि वे भविष्य में कभी साइबर अपराध नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत चार जुलाई को साइबर थाना पुलिस ने दीपक निवासी तावडू की शिकायत पर एक मुकदमा दर्ज किया था। जिसके अंतर्गत सुरेंद्र कुमार मीणा पुत्र निवासी ग्राम कुकडेला मीणों श्यामसागर की ढाणी थाना विराटनगर, जिला कोटपुतली-बहरोड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान अतिरिक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में गत 22 जुलाई को साहिल निवासी साकरस थाना सदर फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जांच में अन्य सह-अपराधी भी शामिल हैं, जिनकी पहले गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed