फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two custodian employees of the company stole Rs 10 lakh from the ATM.

Gurugram News: कंपनी के दो कस्टोडियन कर्मचारियों ने एटीएम से चोरी किए 10 लाख रुपये

Wed, 21 Jan 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Two custodian employees of the company stole Rs 10 lakh from the ATM.
18 अक्तूबर 2025 को रुपये चोरी की वारदात, 19 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

एटीएम में लोड किए 15 लाख रुपये, 25 लाख रुपये लोड करने का दिया अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के दो कस्टोडियन कर्मचारियों ने एक निजी बैंक के एटीएम से 10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। दोनों कर्मचारियों ने 18 अक्तूबर 2025 को एटीएम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मशीन में 15 लाख रुपये लोड किए, जबकि सिस्टम में 25 लाख रुपये लोड करने का झूठा अपडेट दिया गया। इसके बाद दोनों कर्मचारी जांच से बचने के लिए भाग गए थे।
कंपनी की गुरुग्राम शाखा में मैनेजर-लीगल, इन्वेस्टिगेशन एंड सिक्योरिटी महक गुप्ता ने 19 जनवरी को सेक्टर-14 थाने में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ 316(2), 61(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में महक गुप्ता ने बताया कि कंपनी के दो कस्टोडियन कर्मचारी अतुल शर्मा व आदित्य राज को एटीएम एक्सेस, पासवर्ड, सेफ डोर एक्सेस और कैसेट हैंडलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में दोनों कर्मचारियों को एटीएम का पूरा एक्सेस मिला हुआ था। कंपनी की नियमित रिकॉन्सिलेशन, एनालिसिस और डिपॉजिट पैटर्न जांच में पता चला कि दोनों कर्मचारियों ने गुरुग्राम बस अड्डा के सामने श्रीराम होटल रेस्त्रां के साथ लगे एटीएम से 10 लाख रुपये की चोरी की है।
विज्ञापन

कंपनी की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों अतुल शर्मा व आदित्य राज ने अपने एंड्रॉयड फोन पर ओवर द काउंटर यानि ओटीसी के माध्यम से एटीएम सेफ डोर खोला और री-साइक्लर कैसेट्स तक एक्सेस लिया। रीप्लेसमेंट के लिए दी गई 25 लाख रुपये की नकदी में से 10 लाख रुपये निकाल लिए। 18 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच चोरी की राशि दूसरे खातों में उसी एटीएम से जमा की, जबकि एटीएम वॉल्ट खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने 15 लाख रुपये नकदी ही एटीएम में लोड किए, लेकिन सिस्टम में 25 लाख रुपये का अपडेट कर दिया। इसके बाद उन्होंने एडमिन काउंटर क्लियर करके इस प्रोसेस का सेशन टर्मिनेट किया। 10 लाख रुपये का शॉर्टेज छिपाया और रिकॉर्ड में हेराफेरी की और वे सेफ बंद करके भाग गए। 18 अक्तूबर 2025 को 10 लाख रुपये चोरी की वारदात के बारे में कंपनी को नवंबर माह के अंत में पता चला। 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मामले में कंपनी की ओर से आगरा (उत्तर प्रदेश) के बनाई कलां निवासी अतुल शर्मा और बिहार के बांका निवासी आदित्य राज के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कंपनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने 3,67,500 (735 नोट) शैलेंद्र सिंह राजावत के खाते में जमा करवाएं। जबकि 6,32,500 (1265 नोट) अतुल शर्मा ने अपने भाई रवि बाबू शर्मा के खाते में जमा किए। शॉर्टेज 27 नवंबर 2025 को सिस्टम से एक ईमेल मिलने पर पता चला, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये धोखाधड़ी मामले में अपने स्तर पर जांच करने के बाद पुलिस को शिकायत दी है।

----
शिकायत के आधार पर अतुल शर्मा व आदित्य राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी से मामले संबंधी जांच का रिकॉर्ड लेकर छानबीन की जा रही है। दोनों कर्मचारियों को लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है ताकि उनको पकड़ा जा सके। दोनों कर्मचारियों से पूछताछ के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -श्यामलाल, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed