फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two corona infected found again in the district, no travel history

Gurugram News: जिले में फिर मिले दो कोरोना संक्रमित, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two corona infected found again in the district, no travel history
गुरुग्राम। साइबर सिटी में दो और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोविड के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बुधवार को 74 वर्षीय एक बुजुर्ग जांच में कोरोना संक्रमित मिले। वह सेक्टर-49 में रहते हैं। बुखार और खांसी से पीड़ित थे। इस तरह सिविल लाइंस निवासी 37 वर्षीय एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन दोनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार अलर्ट मोड में है। सरकारी अस्पताल में बुधवार को संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। वजीराबाद पीएचसी में सात संदिग्धों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एहतियात के तौर पर अस्पतालों में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में पहले से अलग फ्लू ओपीडी का संचालन हो रहा है। यहां अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की पहले स्क्रीनिंग की गई। यहां पर मेडिकल ऑफिसर ने खांसी-जुकाम, छाती में इंफेक्शन मरीजों की विशेषकर स्क्रीनिंग की, ताकि कोरोना संबंधित लक्षण के लोगों की जांच की जा सके। संदिग्ध पाए जाने पर लैब में जांच कराई जाएगी। इस दौरान खांसी, जुकाम, बुखार और छाती में संक्रमण वाले मरीजों पर विशेष ध्यान रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed