फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested with two pistols and six cartridges

Gurugram News: दो पिस्टल और छह कारतूस सहित दो काबू

Fri, 05 Sep 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with two pistols and six cartridges
गुरुग्राम। अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने अवैध हथियार रखने व बेचने वाले दो पिस्टल और छह कारतूस सहित दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झज्जर के सिवाना गांव निवासी रवि उर्फ निक्का को भांगरौला गांव के पास से एक पिस्टल व चार कारतूस सहित पकड़ा। सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) के कटघर पूरे चौहान निवासी सूर्या देव मिश्रा को भांगरौला चौक के पास से पिस्टल व दो कारतूस सहित काबू किया। दोनों के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी रवि के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करके जानलेवा चोटें मारने के संबंध में एक एफआईआर झज्जर में और लड़ाई-झगड़ा करने, धमकी देने व अवैध हथियार रखने के संबंध में तीन मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सूर्या देव मिश्रा के खिलाफ अवैध हथियार रखने, अवैध रूप से शराब बेचने व रखने के संबंध में दो मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed