फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested including private bank employee for providing accounts to cyber thugs

Gurugram News: साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने में निजी बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 02:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including private bank employee for providing accounts to cyber thugs
- गेमिंग एप से रुपये कमाने का लालच देकर लोगों से लेते थे बैंक खातों की जानकारी, ठगों से प्रति बैंक खाते के मिलते थे एक लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गेमिंग एप से रुपये कमाने का लालच देकर लोगों के बैंक खातों की जानकारी लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले निजी बैंक कर्मी व उसके साथी को मानेसर साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जैलदार बरार निवासी पवनपुरी ईस्ट, चाहरन का फाटक, जयपुर और नितेश निवासी गांव चोमू जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 28 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस दोनों से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।

एसीपी प्रियांशु दिवान के मुताबिक, 25 जनवरी को साइबर थाना मानेसर पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर कहा था कि उसने सोशल मीडिया एप पर एक विज्ञापन देखकर उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर दी थी। कुछ समय बाद टेलीग्राम पर संपर्क करके ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम कर पैसा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जैलदार बरार को काबू कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव है। पूछताछ के बाद उसके साथी नितेश को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी नितेश एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। दोनों आरोपी गेमिंग एप में बैंक खाता जोड़ने के नाम पर लोगों से बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। जो ट्रेडिंग व गेमिंग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। एक बैंक खाता उपलब्ध करवाने के लिए इनको एक लाख रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी बैंककर्मी ने बताया कि ठगी की राशि में 26 लाख रुपये अखिल ट्रेडिंग नाम के एक बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। यह बैंक खाता उनके अखिल नाम के साथी का है। जिसे उन्होंने ठगों को उपलब्ध कराया था। जिसके बदले में ठगों ने उन्हें एक लाख रुपये दिए थे। साथ ही बैंक खाता में आई ठगी की धनराशि में से 2% कमीशन अखिल को दिया गया था। अखिल के बैंक खाते में अब तक धोखाधड़ी की करीब 4.5 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed