फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested in 'digital arrest' and fraud case

Gurugram News: डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in 'digital arrest' and fraud case
1.87 करोड़ की ठगी में तीन दिन की रिमांड पर आरोपी, दूसरे को नोएडा से किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों के बढ़ते जाल के बीच गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने निवेश के नाम पर 1.87 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी जितेंद्र राय को गिरफ्तार किया, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का निवासी है। वहीं दूसरे मामले में, साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 23 लाख रुपये ठगने वाले 21 वर्षीय आरोपी करण राजपूत को नोएडा से दबोचा है। फरीदाबाद का रहने वाला यह आरोपी इन दिनों नोएडा में छिपकर रह रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों से ठगी के इस नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के बारे में सुराग जुटाने में लगी है।
आरोपी से पूछताछ करेगी पुलिस
निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने कुशीनगर, उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र राय को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। साइबर क्राइम थाना साउथ पुलिस को ये शिकायत 25 दिसंबर को एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.87 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। निवेश पर मुनाफा होना भी दिखाया गया लेकिन रिफंड मांगा तो बहाने से और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी के 38 लाख रुपये जिस बैंक खाते में गए थे वो बैंक खाता जितेंद्र राय के नाम पर है। आरोपी ने ये बैंक खाता 10 हजार रुपये प्रति महीना किराये पर एक अन्य व्यक्ति को दिया हुआ था। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर उससे जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठग ने पुलिस अधिकारी बनकर की थी बात
गुरुग्राम। डिजिटल अरेस्ट कर 23 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने फरीदाबाद के पल्ला निवासी करण राजपूत (21) को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ठगी के 23 लाख रुपये जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे, वो बैंक खाता करण के नाम पर है। आरोपी ने ये बैंक खाता 2.5 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि टीम आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत 5 मई को एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना वेस्ट में दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 24 से 30 अप्रैल के दौरान साइबर ठग ने पुलिस अधिकारी बनकर बात की और शिकायतकर्ता को केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया। आरोपियों ने डरा-धमका कर शिकायतकर्ता से 23 लाख रुपये बैंक खाते में जांच के नाम पर ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं मिला और आरोपियों ने संपर्क बंद किया तो साइबर ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed