फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for supplying illegal hemp

Gurugram News: अवैध गांजा सप्लाई करने के मामले में दो काबू

Sun, 30 Jul 2023 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for supplying illegal hemp
अवैध गांजा सप्लाई करने के मामले में दो काबू
विज्ञापन





गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-31 की टीम ने अवैध गांजा सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद कर थाना सदर में केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए सेक्टर 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार को सूचना मिली कि राजीव चौक के निकट दो युवक गांजा सप्लाई कर रहे हैं।

इस सूचना पर टीम का गठन कर मौके पर दबिश मारी और अवैध गांजा सहित दो युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान रंजीत प्रसाद व अनिल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद कर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मुनाफा कमाने के लिए बिहार से गांजा खरीदकर लाते हैं और गुरुग्राम में गांजा का नशा करने वाले तथा गांजा बेचने वाले लोगों को बेच देते। बिहार से 6 हजार रुपये से 8 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से ला कर मंहगे दाम पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed