{"_id":"64a078d2aa4e9edd870f4584","slug":"two-arrested-for-stealing-rebar-and-goods-from-highway-construction-site-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-8718-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाइवे निर्माण साइट से सरिया व सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाइवे निर्माण साइट से सरिया व सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से 700 किलो सरिया, 20 फाइबर शीट, 1 गाड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी की साइट से सरिया व सामान चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी की कबाड़ की दुकान है वह अपने साथी की मदद से सामान चोरी कर बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों से 700 किलो सरिया, 20 फाइबर शीट, 1 गाड़ी व 35 प्लास्टिक के क्रेट बरामद कर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार द्वारका एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी ने पुलिस चौकी एसपीआर में शिकायत दी। जिसमें कहा कि एसपीआर पर निर्माणाधीन पुल की साइट से सरिए तथा फाइबर शीट चोरी हो गए हैं। जिस पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में चौकी इंचार्ज एसआई उमेश कुमार की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को एसपीआर रोड सेक्टर-74 से चोरी किए गए सामान को पिकअप में लोड करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रफीक अहमद (37 वर्ष ) व नूर मोहम्मद (37 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रफीक अहमद कबाड़ी की दुकान चलाता है। वह आसपास के क्षेत्र से सामान चोरी करके अपने साथी नूर मोहम्मद की सहायता से बेच देता। पुलिस मामले में जांच कर रही है।