फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for stealing from temple

Gurugram News: मंदिर से चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing from temple
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस ने न्यू कॉलोनी क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने मामले में छह जनवरी को दो आरोपियों को कुटिया मंदिर, पटौदी चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हनुमानगढ़ (राजस्थान) के सुरेशिया कॉलोनी निवासी गुल्लू उर्फ विक्की (25) और समस्तीपुर (बिहार) के नया नगर निवासी अखिलेश उर्फ राहुल (19) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे चोरी करने व नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने मंदिर में चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी गुल्लू पर चोरी करने के तहत दो मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी अखिलेश पर चोरी करने के तहत छह मामले गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed