फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters.

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters.
दोनों आरोपी गाजियाबाद के लोनी देहात के रहने वाले हैं, दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने की पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में साइबर क्राइम थाना मानेसर ने दो लोगों गाजियाबाद 0लोनी देहात निवासी कैलाश और सतपाल को गिरफ्तार किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने पूछताछ की। साइबर क्राइम थाना मानेसर पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने फेसबुक पर एक लॉटरी का विज्ञापन देखा था। उन्होंने जैसे ही उस पर क्लिक, उसके बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वालों ने कहा कि आपकी 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी है और अलग-अलग बहाने से पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

29 मई को दिल्ली के जनकपुरी इलाके में हुई रेड के दौरान पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 31 मोबाइल, 9 लैपटॉप, 9 एटीएम कार्ड, 43 सिम कार्ड, चेक बुक, पासबुक समेत स्वाइप मशीन बरामद की गईं थीं। कैलाश और सतपाल से हुई पूछताछ में पता चला है कि मामले में ठगी गई राशि में से 93 हजार रुपये कैलाश के बैंक खाते में आए थे। कैलाश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना बैंक खाता आरोपी सतपाल को 25 हजार रुपये में उपलब्ध कराया था। आरोपी सतपाल ने बैंक खाता आगे किसी अन्य व्यक्ति को 50 हजार रुपये में उपलब्ध कराया था। पुलिस टीम अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed