{"_id":"65f890d1211245f620079067","slug":"two-arrested-for-defrauding-people-of-rs-1583-crore-from-across-the-country-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27537-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देशभर से 15.83 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देशभर से 15.83 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों के खिलाफ देश भर में 4,459 शिकायतें व 215 केस हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देश भर में चार से अधिक लोगों के साथ 15.83 करोड़ की ठगी करने वाले दो ठगों को मानेसर साइबर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.15 लाख रुपये व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रहीं थी कि साइबर ठग गुरुग्राम के साथ पूरे देश के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी पर साइबर क्राइम के एसीपी प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में साइबर थाना मानेसर की पुलिस टीम ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मो. अमीर व अकरम खान निवासी मेवात के रूप में हुई। इनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेट सेंटर से डाटा अवलोकन कराने पर सामने आया कि आरोपियों ने देश भर में लगभग 15.83 लाख रुपयों की ठगी की। आरोपियों पर 4,459 शिकायतें व 215 केस दर्ज हैं। जिनमे से दो केस मानेसर साइबर थाने के अलावा 13 केस पूरे हरियाणा में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से ठगी के 1.15 लाख रुपये बरामद किए हैं।