फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for committing more than a dozen incidents

एक दर्जन से ज्यादा वारदात करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for committing more than a dozen incidents
गुरुग्राम। मानेसर अपराध शाखा पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-90 इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, 4 कारतूस व लूट की दो कारें बरामद की हैं। आरोपियों ने खेड़कीदौला थाना अंतर्गत दो जगहों पर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव खानूपुर खुर्द निवासी हिमांशु व जींद के छोबरी कॉलोनी निवासी अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जाएगी। आरोपियों के खिलाफ जींद, सोनीपत, रोहतक समेत अन्य जगहों पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने दो जगहों से कार लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। ये दोनों पहले भी रोहतक, जींद व भोंडसी जेलों की हवा खा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले सोमवार खेड़कीदौला थाना पुलिस को एसपीआर रोड समेत खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में दो जगहों से कार लूट की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

यह था मामला
यूपी के बागपत निवासी मुस्तफा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्राइवर है और किराये पर सवारी ले जाने का काम करता है। सोमवार को उसके पास सवारी ले जाने के लिए फोन आया था, जिनको पिक करने के लिए वह एसपीआर रोड पर पहुंचा था। इसी दौरान दो युवक मिले और उसकी कार में बैठ गए। कार में बैठते ही दोनों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसकी जेब से 6500 रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे कार से बाहर फेंककर दोनों कार लेकर फरार हो गए थे। इसके अलावा खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में ही सोमवार को कार लूट की एक अन्य वारदात भी सामने आई थी। इन दोनों ही मामलों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त केके राव ने विशेष जांच टीम का गठन किया। मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा मानेसर के प्रभारी अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-90 गुरुग्राम से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed