फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for cheating in the name of buying MacBook on OLX

Gurugram News: ओएलएक्स पर मैकबुक खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 22 Oct 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating in the name of buying MacBook on OLX
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। ओएलएक्स पर मैकबुक खरीदने के नाम पर जुलाई में एक महिला से 20 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार रात पालम विहार से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी अशफाक व अहसान के रूप में हुई है।




पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ओएलएक्स पर सामान खरीदने व बेचने के लिए पोस्ट डालने वाले लोगों के साथ ठगी करते हैं। जब भी कोई व्यक्ति ओएलएक्स पर अपना सामान बेचने के लिए पोस्ट डालता है, तो आरोपी उस सामान को खरीदने के नाम पर उस व्यक्ति से संपर्क करके उसके बैंक खाते में एडवांस रुपये भेजने का झांसा देते थे और क्यूआर कोड भेज देते थे। क्यूआर कोड स्केन करने पर वह खाते से रुपये उड़ा देते थे। पीड़ित महिला से भी इन्होंने इसी प्रकार से 20 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed