फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two additional AC coaches in Mandore Superfast Express

Gurugram News: मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी कोच

Sat, 03 Oct 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Two additional AC coaches in Mandore Superfast Express
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन-22491/92 में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त एसी कोच जोड़े हैं। इन डिब्बों में एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकॉनमी कोच शामिल हैं। यह सुविधा गुरुग्राम के यात्रियों को भी जोधपुर की ओर जाने में मिलेगी।
विज्ञापन

मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन-22491 में जोधपुर से 3 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन जोधपुर से दिल्ली आते समय पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू और गुड़गांव में रुकती है। वहीं, ट्रेन-22492 में दिल्ली से 4 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। यह दिल्ली से जोधपुर जाते समय गुड़गांव, गढ़ी हरसरू व पटौदी रोड पर ठहराव करती है। इन अतिरिक्त डिब्बों से एसी श्रेणी में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और वेटिंग कम होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed