फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused of online fraud were arrested by the police.

Gurugram News: ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused of online fraud were arrested by the police.
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में साइबर थाना नूंह की टीम ने पहचान छिपाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश निवासी मामलिका और रफीक निवासी पचगांव के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और तकनीकी जांच के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी अनीश फर्जी मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और नकली व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कर अपनी वास्तविक पहचान छिपाता था। वह लोगों से परिचित व्यक्ति बनकर संपर्क करता और फर्जी क्रेडिट संबंधी संदेश भेजकर उन्हें झांसे में लेने का प्रयास करता था। वहीं आरोपी रफीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से परिचितों के नाम से संपर्क करता और विभिन्न बहानों से पैसे मांगकर ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर टीम ने शिकायतों में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों और डिजिटल गतिविधियों की जांच की, जिसमें दोनों आरोपियों की लोकेशन नूंह जिले में मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भरोसा न करें और धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed