फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Accused Arrested, Including One with Heroin

Gurugram News: हेरोइन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested, Including One with Heroin
तावडू। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

पहले मामले में एक टीम सोहना-तावडू रोड स्थित केएमपी फ्लाईओवर के पास भूतलाका मोड़ के पास छापेमारी कर मुनफेद नामक युवक को काबू किया। तलाशी में आरोपी के पास से 13.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर जब्त किया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे मामले में इकबाल उर्फ सोनू नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर सप्लाई करने की सूचना मिलीपुलिस ने सालाका-तावडू रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 97.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।बरामद कुल मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपए में है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed